‘आपकी खबर’ खबरों में एक बार फिर आगे रहा, सबसे पहले हमने बताया, झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे और पहला चरण 13 नवंबर को होगा

Location: रांची

रांची : आपका अपना और लोकप्रिय वेबसाइट और यूट्यूब चैनल ‘आपकी खबर’ ने खबरों के मामले में आपको एक बार फिर से आगे रखा। झारखंड ही नहीं बल्कि देश में सबसे पहले हमने बताया कि झारखंड विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार की शाम 4 बजे जब चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की गई तब हमारी खबर सही निकली। मंगलवार को सुबह में ही हमने आपको बता दिया था कि झारखंड में चुनाव दो चरणों में होंगे और पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। पहले चरण में पलामू प्रमंडल की सभी सीट होगी। जब घोषणा हुई तो आयोग ने इसी खबर पर मुहर लगाई। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। दो दिन पहले आपको यह भी बताया था कि दुर्गा पूजा की छुट्टी समाप्त होने के बाद सोमवार को यदि चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो मंगलवार को जरूर हो जाएगी और चुनाव की घोषणा मंगलवार को ही हुई। ‘आपकी खबर’ को आपका जो सहयोग और समर्थन मिल रहा है उसी की बदौलत हमारा हौसला बढ़ता है और हम खबरों की दुनिया में आपको आगे रखने की कोशिश करते हैं। इसके पहले भी कई खबरों को हम लोगों ने ब्रेक किया। आपको आगे रखा। सबसे पहले आप तक खबर पहुंचाई। झारखंड के सभी चैनल, अखबार व मीडिया संस्थान हमसे कई खबरों में काफी पीछे रह गए। हम आगे भी आपको खबरों में आगे रखेंगे। आप अपना स्नेह सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!