आपकी खबर आपके लिए, 2 महीने में आपने इसे बनाया नंबर वन

Location: Garhwa

प्रिय पाठकों

दो महीने पहले हम आपके लिए पोर्टल ( वेबसाइट) व यूट्यूब चैनल आपकी खबर लेकर आपके बीच में आए थे। इन दो महीने में “आपकी खबर” को आपका अपार स्नेह और विश्वास मिला। दो महीने के अल्पअवधि में ही आपका अपना वेबसाइट व यूट्यूब चैनल “आपकी खबर” जिले में नंबर एक बन गया। हमारे पाठकों(व्यूवर) की संख्या रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। हम 5000 से 6000 की संख्या अभी हर दिन पार कर रहे हैं। यह आपकी ओर से मिल रहे समर्थन की वजह से हो रहा है।
हमारी कोशिश रहती है कि जिले के साथ-साथ प्रदेश की प्रमुख घटनाओं और राजनीतिक सहित अन्य गतिविधियों से आपको सबसे पहले अवगत कराया जाए। इसके लिए रांची से लेकर जिले के कोने-कोने में हमारे रिपोर्टर दिन रात मेहनत करते हैं। उनके बल पर ही हम आप तक खबरें पहुंचाते हैं। “आपकी खबर “खबरों के मामले में आपको सबसे आगे रखता है। कल का इंतजार क्यों। आज की खबरें आज और तुरंत आप तक पहुंचे यही हमारी कोशिश रहती है। हम खबरों के साथ कोई समझौता नहीं करते। पाठकों की कसौटी पर खरे उतरें यही हमारा उद्देश्य है।
अभी तो हमारी शुरुआत है। यह पोर्टल और यूट्यूब चैनल नवजात की तरह है। जिसका पालन पोषण आपके सहयोग से करना है। हम संसाधनों की कमी के बावजूद आपके लिए हर कसौटी पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे हैं।
दो महीने के अंदर आपसे मिले सहयोग और स्नेह ने मेरा हौसला बढ़ाया है। हम मानते हैं कि अभी हमारे अंदर कुछ कमियां हैं। इन कमियों को भी हम दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। नंबर एक बनाने के लिए एक बार फिर से आप सबका बहुत-बहुत आभार।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!