आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका पीसीसी सड़क का निर्माण

Location: Manjhiaon

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 के बकरी बाजार स्थित पुरानी ग्रामीण बैंक के पिछे वाली गली में एस्टीमेट के अनुसार संवेदक के द्वारा कार्य नहीं कराए जाने से, एवं टेंडर निकालने के डेढ़ महीना के अंदर के बजाय 6 माह बाद काम करने आए संवेदक को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क को निर्माण कार्य को रोक लगाकर कार्यपालक से एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराने की मांग की। बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य स्थल पर 24 अगस्त के सुबह “अनुसूइया देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी “के संवेदक गौरव दुबे के द्वारा काम शुरुआत कराने के दौरान मोहल्ले वासी अजय जायसवाल, मलुकी चौधरी, गीता देवी सहित अन्य के द्वारा एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराने , एस्टीमेट दिखाने की बात संवेदक से कहा गया,इसपर संवेदक के द्वारा नाही ऐस्टीमेट दिखाया गया और नाही एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराने की बात मानी,जिसमें दोनों तरफ से तीखी नोंकझोंक भी हुई।जिसमें मौके पर उपस्थित संवेदक गौरव दुबे के द्वारा एस्टीमेट नहीं दिखाने एवं एस्टीमेट के अनुसार काम नहीं करने की बात पर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया तथा मौके पर उपस्थित अजय जायसवाल ने बताया कि बिना एस्टीमेट के कार्य नहीं करने दिया जाएगा ,क्यों कि जो पहले से पीसीसी पथ है अगर उससे भी खराब निर्माण कार्य किया जाएगा तो पहले वाला ही पीसीसी बेहतर है।यह पीसीसी सड़क मेन रोड से अवधेश चौधरी के घर तक 7 लाख 13 हजार 208 सौ रुपए के लागत से बनाने के लिए टेंडर निकाली गई थी,
इधर इस संबंध मे कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि दो दिन बाद जेई को आने के बाद उक्त स्थल पर खड़ा होकर कार्य कराया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!