आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित

Location: सगमा

सगमा, प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल कार्यालय सगमा के प्रांगण में शुक्रवार को आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला परिषद सदस्य अंजू देवी, मुखिया तेजलाल राम, पूर्व ज़िप सदस्य नन्द गोपाल यादव, और उप प्रमुख अर्जुन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत सांस्कृतिक नृत्य, गीत, पुष्पगुच्छ और टीका लगाकर किया गया।

बीपीएम नितिश रंजन सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि एकीकरण और संगठन के माध्यम से ही महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने और विस्तारित करने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि छूटी हुई गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा और आजीविका के नए संसाधन समाज की अंतिम महिला तक पहुँचाए जाएँगे।

आमसभा के दौरान, समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और डायन प्रथा पर आधारित ‘गरिमा’ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस नाटक के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक किया और बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

इस वार्षिक आमसभा में महिला ग्राम संगठनों की करीब 4000 दीदियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शेशनाथ तिवारी, हरिशंकर महतो, बलवंत सिंह, सुमंत कुमार यादव, संजय कुमार, मिथलेश कुमार और राजेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!