आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीएलओ और पोलिंग कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन के लिए शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय में अनुमंडल के सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, और पोलिंग व्यवस्था कर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक और पोलिंग व्यवस्था कर्मियों को उनके कार्य और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें चुनाव के पूर्व, चुनाव के दिन, और चुनाव के पश्चात के कार्यों के बारे में विधिवत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में मतदान से पूर्व की व्यवस्थाएं, मतदाता जागरूकता, आईएस, पोस्टल बैलेट, एएमएफ, पोलिंग पार्टी, पोल डे टाइम मैनेजमेंट, और डमी ईवीएम के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न ऐप जैसे मतदाता सेवा पोर्टल, मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, और सी-विजिल ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षकों ने वेब कास्टिंग और पोलिंग बूथ के लेआउट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण में खरौंधी बीडीओ समेत सभी प्रखंडों के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, और पोलिंग व्यवस्था कर्मी शामिल रहे। मास्टर ट्रेनर प्रदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, अविनाश सिन्हा, वरुण चौबे, श्रीवत्स गर्ग, विकास पांडेय, सतीश चौबे, सुनील तिवारी, पांडेय सूर्यकांत शर्मा, प्रदीप कुमार, और देवेंद्र कुमार समेत अन्य सभी मास्टर प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!