आंगनबाड़ी केंद्र अरसली में पोषण माह समापन समारोह आयोजित

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अरसली में सोमवार को पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ कार्यालय के बड़ा बाबू मनोज विश्वकर्मा ने गर्भवती माताओं, धात्री माताओं, और बच्चों के पोषण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में विभाग द्वारा पोषण माह मनाया जाता है, जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को सही खान-पान और पोषण के बारे में जागरूक किया जाता है। इस वर्ष पोषण माह का थीम “पोषण भी, पढ़ाई भी” था।
समारोह के दौरान 5 गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई और 5 छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। विदित हो कि झारखंड सरकार का सामाजिक कल्याण विभाग पूरे सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मना रहा है। इसी के तहत जिले की सभी परियोजनाओं में पोषण माह के समापन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सेविका बीना चौराशिया, रेणु देवी, अमलावती देवी, नजबुन निशा, शिला देवी, सुष्मा देवी, रीता देवी, सरिता देवी सहित पोषक क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!