8 दिनों से लापता युवती का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के कोचेया गांव में एक 16 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का नाम सोनम कुमारी है, जो 8 दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को सोनम का शव गांव से 500 मीटर दूर खेत के पास स्थित कुएं से बरामद किया। शव काफी दिनों से पानी में रहने के कारण विकृत हो चुका था।

परिजनों के मुताबिक, सोनम 8 दिन पहले शाम को रामायण सीरियल देखने के लिए बिशनपुर गांधी चौक गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी खोजा और थकहार कर पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने खेत के पास स्थित कुएं से आ रही दुर्गंध पर ध्यान दिया। जब उन्होंने झांककर देखा तो पानी में शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू हो चुकी है, पुलिस हर एंगल से छानबीन में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!