7 वर्षीय छात्रा की पिटाई से बेहोश होने का मामला: शिक्षक पर FIR दर्ज करने की मांग

Location: Manjhiaon

मझिआंव – नव प्राथमिक विद्यालय चिरकुट ही में 7 वर्षीय छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पारा शिक्षक सह हेड मास्टर राजेंद्र प्रजापति ने छात्रा को गिनती भूल जाने पर खजूर की छड़ी से बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा की मां, अनिता देवी, ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।

अनिता देवी के अनुसार, शिक्षक ने गिनती के दौरान छोटी सी गलती पर उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा, जिसके कारण छात्रा की पीठ पर गहरी चोटें आईं। पिटाई के बाद मासूम छात्रा बेहोश हो गई और शिक्षक उसे वहीं छोड़कर घर चला गया। घटना की जानकारी अन्य बच्चों ने छात्रा की मां को दी। होश आने पर छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे यह घटना घटी। इलाज के बाद बुधवार देर रात घर पहुंचने पर लड़की फिर से बेहोश हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पुनः उसे रात में ही अस्पताल ले जाया गया।

अनिता देवी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब शिक्षक ने बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट की है। उन्होंने चार अन्य मामलों का जिक्र किया, जहां बच्चों को मारपीट के बाद डराया-धमकाया गया था ताकि वे थाना न जा सकें।

अनिता देवी ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वे पुलिस अधीक्षक और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।

आरोपी पारा शिक्षक राजेंद्र प्रजापति ने छात्रा की पिटाई की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी आकाश कुमार

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!