63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार ने गढ़वा को हराकर जीता खिताब

Location: Garhwa

गढ़वा : प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू के स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अंडर-17 बालक वर्ग के गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिलों की टीमों ने भाग लिया।

तीनों टीमों के बीच आपसी लीग मैच के माध्यम से अंक आधारित निर्णय चयन समिति द्वारा लिया गया, जिसमें गढ़वा जिला ने प्रथम स्थान, लातेहार जिला ने द्वितीय स्थान और पलामू जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच के लिए गढ़वा और लातेहार की टीमों ने क्वालीफाई किया, जिसमें लातेहार की टीम ने गढ़वा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम लातेहार और उपविजेता टीम गढ़वा के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा द्वारा प्रदान की गई।

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का ट्रॉफी क्रमशः लातेहार और रंका के खिलाड़ियों को देकर सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करते हैं और उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी ने कहा कि खेल के प्रति विभाग अत्यंत ही गंभीर है और इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि सिंह, एडमोन कच्छप, रवि वैद्य, रेणु बाला, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम और मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!