6 महीने से हो रही थी चंपई सोरेन की जासूसी, दिल्ली पुलिस के रडार पर कई अधिकारी, बुरे फंसे आईजी प्रभात कुमार

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही जासूसी का खुलासा होने के बाद झारखंड की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा हो गया है। कई पुलिस अधिकारी दिल्ली पुलिस के रडार पर आ गए हैं। दिल्ली पुलिस जल्द ऐसे अधिकारियों से पूछताछ करेगी, जो जासूसी कांड में शामिल हैं। इधर चंपई सोरेन ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में जासूसी को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर दी है।
होटल ताज से जासूसी करते जो दो सब इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं वह स्पेशल ब्रांच के हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बताया है कि पिछले 6 महीने से वे दोनों चंपई सोरेन की जासूसी कर रहे थे। उनके पीछे-पीछे लगे रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी स्पेशल ब्रांच के आईजी जो एसीबी के एडीजी हैं प्रभात कुमार ने दी थी। उन्हीं के आदेश पर वे लोग चंपई सोरेन की जासूसी कर रहे थे।
देश के इतिहास में संभवत पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपने ही कैबिनेट मंत्री की जासूसी कराई है। इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि चंपई सोरेन का फोन भी टेप किया गया है। जासूसी के लिए भारी राशि खर्च की गई है। दोनों सब इंस्पेक्टर फ्लाइट से दिल्ली आना जाना करते थे और होटल ताज में रुकते थे। आखिर उनके लिए धन की व्यवस्था कौन करता था। इस जासूसी कांड के पीछे पुलिस विभाग के कौन-कौन अधिकारी हैं। अब इस पूरे मामले का खुलासा दिल्ली पुलिस करेगी। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को दोनों सब इंस्पेक्टर ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है। इसी जानकारी के आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी।
जासूसी कांड का खुलासा होने के बाद झारखंड में नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। कई राजनीतिक और अधिकारी इसके लपेटे में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है भाजपा का कहना है की एक आदिवासी मंत्री जो सबसे सीनियर विधायक हैं और आंदोलनकारी हैं उनकी जासूसी कराई गई। पार्टी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!