5 अगस्त को होगा श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन, विधायक आलोक चौरसिया करेंगे शुभारंभ

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 12 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के शिवाजी मैदान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन 5 अगस्त (बुधवार) को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। मेले का उद्घाटन विधायक आलोक चौरसिया, मेयर अरुण शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह तथा वार्ड संख्या-5 की पार्षद नीरा देवी संयुक्त रूप से करेंगे।
मेला के संचालक पवन गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल एवं कल्लू चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मेले को आकर्षक रूप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सावन के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला पलामू प्रमंडल के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। वर्षों से कोयल नदी के किनारे लगने वाला श्रावणी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है, जहां शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
मेला में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने पलामू प्रमंडल के लोगों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर इसका आनंद लेने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!