44 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Location: Garhwa

महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया, एवं वृक्षा रोपण किया गया साथ ही कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता कॉलेज प्रांगण के किया गया जिसमें प्लास्टिक मुक्त भारत व प्लास्टिक के बुरे प्रभाव विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान नामधारी महाविद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेते हुए अनेकानेक पोस्टर तैयार किए जिसमे समाज को प्लास्टिक से मुक्त होने का संदेश प्रेषित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि एनसीसी यूनिट द्वारा समय – समय पर अनेक अनेक सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते है जिसमे कैडेट सक्रिय रूप से भाग लेते है साथ ही इस मौके पर एनसीसी के महाविद्यालय सीनियर अंडर ऑफिसर सूरज कुमार तिवारी ने कहा की अगर हम प्लास्टिक से बने सामानों का उपयोग उचित तरीके से नहीं करेंगे तथा उपयोग करने के बाद कही भी फेंक देंगे तो वो दिन दूर नही की बहती नदियों का पानी प्रदूषित हो जाएगा। हवा में यह जहर मिलकर जीवन समाप्त कर देगा। अंतः हमें स्वयं के योगदान से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स द्वारा लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ शपथ भी लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा० विनोद कुमार पाठक सहित सभी कैडेट उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!