Location: कांडी

बारिश के अभाव में कांडी के किसान परेशान, धान की रोपाई ठप

कांडी संवाददाता। कांडी प्रखंड में सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। श्रावण मास बीतने के बावजूद क्षेत्र की अधिकांश नदियां और नाले सूखे पड़े हैं। इस वर्ष अब तक एक बार भी ऐसी बारिश नहीं हुई है, जिससे नदी-नालों में पर्याप्त बहाव आ सके।

बारिश के अभाव में धान की रोपाई लगभग ठप हो गई है। किसानों ने समय पर बिचड़ा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में पानी नहीं होने के कारण अब बिचड़ा सूखने लगा है। खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर होने से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

वर्षा की कमी का असर केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालकों और ग्रामीणों के सामने भी जल संकट गहराने लगा है। खेतों की नमी समाप्त होने से खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की रोपाई के लिए वर्तमान समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि जल्द पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसल पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा, जिसका सीधा असर हजारों किसानों की आजीविका पर पड़ेगा। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से क्षेत्र का सर्वे कराने, राहत पैकेज उपलब्ध कराने, वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर कांडी प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!