मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चैनपुर व डाल्टनगंज की कई सड़क योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति: आलोक चौरसिया

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 8 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर। डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के अनुशंसा एवं सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चैनपुर एवं डाल्टनगंज सदर प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस संबंध में विधायक आलोक शौर्य चौरसिया ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासों का यह एक और सकारात्मक परिणाम है।
विधायक ने बताया कि स्वीकृत सड़क योजनाओं के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!