सतीश भगत बने सगमा प्रखंड के नए बीडीओ, कहा – विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सतीश भगत ने मंगलवार को सगमा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह अंचल अधिकारी (सीओ) का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व बीडीओ सह सीओ बिमल कुमार सिंह से यह जिम्मेदारी ली। इससे पूर्व वे रांका अनुमंडल के दंडाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

प्रभार ग्रहण करने के बाद श्री भगत ने सर्वप्रथम सगमा प्रखंड व अंचल के सभी कर्मियों से परिचय सत्र आयोजित किया और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “प्रखंड को जिले के विकसित प्रखंडों की श्रेणी में लाना मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना आवश्यक है।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “प्रखंड कार्यालय में किसी भी प्रकार के बिचौलियों के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि किसी ग्रामीण को कोई समस्या हो, तो वह सीधे मुझसे संपर्क करें। प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।”

इस अवसर पर प्रमुख सहायक चोन्हास एक्का, रविरंजन कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, बीपीओ कुमार अभय, राजदेव सिंह, सूर्यदेव सिंह, प्रिया कुमारी, सुरेंद्र ठाकुर, मनोरंजन कुमार, सरोज कुमार, सतीश उरांव समेत कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!