कांडी बाजार में हाईवा की चपेट में आई बाइक, चालक पर भीड़ का हमला, 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा (JH03AP6977) ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल (पैशन प्रो, नंबर JH03N8586) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को घसीटते हुए हाईवा कुछ दूर तक ले गया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे अपनी झुग्गियां और दुकानें छोड़कर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए। मंझिआंव की ओर से आ रही हाईवा को रोकने के लिए कांडी पेट्रोल पंप के पास पुलिस तैनात की गई, परंतु चालक हाईवा को लेकर आगे बढ़ गया। इसके बाद थाना गेट के पास मुख्य सड़क पर ब्रैकेटिंग की गई। ब्रैकेटिंग देखकर चालक ने वाहन रोक दिया और उतरते ही आसपास मौजूद लगभग 50 बाइक सवार आक्रोशित लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

स्थिति तनावपूर्ण होते देख थाना प्रभारी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और बहादुरी से काम लेते हुए चालक आशिफ रजा को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प भी हुई। बाद में जब अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो आक्रोशित लोग कुछ मोटरसाइकिलें छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने लगभग 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, 10 बाइक मालिकों सहित करीब 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो थाना कांड संख्या 109/25 के तहत दर्ज हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंझिआंव पुलिस के अवर निरीक्षक बृज कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हाईवा को जप्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अभी तक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!