28 जून को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मेराल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित

Location: Meral


मेराल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने की, जबकि नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक गिरिजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आभा कार्ड, लिंगानुपात सुधार, रक्तदान शिविर तथा ई-केवाईसी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जून को प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जून को प्रखंड स्तर पर एक और बैठक आयोजित कर पल्स पोलियो अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
डॉ. कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षकों, जेएसएलपीएस की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर पोलियो बूथों तक बच्चों को पहुंचाने की अपील की।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर शिक्षा विभाग की संबा कुमारी, बीपीएम चंचल कुमार, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार, रुखसार बानो, मंटू कुमार, नीमा कुमारी, प्रमिला कुमारी, इशरत बानो, रेहाना खातून, धर्मेंद्र कुमार, नंदू कुमार, निकिता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!