अनुदान हस्तांतरण को लेकर महासंघ ने कुलपति व कुलसचिव से की मुलाकात, 24 जून तक कार्रवाई की मांग,25 जून से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

Location: पलामू

मेदिनीनगर: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के स्थायी संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा मार्च 2025 में निर्गत की गई अनुदान राशि अब तक संबंधित महाविद्यालयों को हस्तांतरित नहीं की गई है। इससे कर्मियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इस विषय को लेकर मंगलवार को संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से मुलाकात की और 24 जून 2025 तक अनुदान राशि हस्तांतरित करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो महासंघ 25 जून से चरणबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी संपूर्ण नैतिक जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के नेताओं ने कहा कि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों ने उक्त अनुदान राशि संबंधित महाविद्यालयों को पहले ही हस्तांतरित कर दी है। ऐसे में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा हो रही देरी अत्यंत चिंताजनक है, जिससे शिक्षक एवं कर्मचारी अपने परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई झेल रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय, महासचिव डॉ. बंशीधर सिंह एम.के. कॉलेज पांकी के राजकमल वर्मा एस.पी.डी. कॉलेज गढ़वा के डॉ. हिमांशु भूषण जरूहार, प्रो. अखिलेश शुक्ला बी.एस.एम. कॉलेज, भवनाथपुर के, प्रो. अफज़ल बनवारी साहू कॉलेज, लातेहार), डॉ. नरेश कुमार पांडेय, अनुपम मिश्रा गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज,गढ़वा के डॉ. अरुण सिंह, डॉ. मकबूल अहमद एवं डॉ. देवदत राम शामिल थे।

कुलपति एवं कुलसचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर अनुदान राशि संबंधित महाविद्यालयों को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!