24 साल में पहली बार 2019 में बनी है झारखंडियों की सरकार : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हो रहे हैं। वे गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं। साथ ही उनकी की समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं। बुधवार को मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा प्रखंड के महुलिया पंचायत में नावाडीह मंदिर के समीप, बरवाही में शिव चबुतरा के पास, भदुमा में देवी धाम के समीप, महुलिया छठ घाट पर शिव मंदिर के समीप, ग्राम लोटो में स्कूल के समीप, निमियांडीह में मदरसा के समीप, ग्राम पचपड़वा में दुर्गा मंडप के समीप जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी। साथ ही महुलिया निवासी करार अंसारी के घर पहुंचकर मंत्री ने शोक संतप्त परिजनां से मुलकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड में कोई भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी। साथ ही अचला पंचायत में ग्राम अचला शिव मंदिर के समीप, हंसकेर में दुर्गा मंडप के समीप, नवाडीह में राधा कृष्ण मंदिर के समीप, ग्राम नारायणपुर में हनुमान मंदिर के समीप तथा ग्राम डुमरो में ईमली पेड़ के समीप जनता संवाद आयोजित कर मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड बनने के 24 सालों में पहली बार वर्ष 2019 में झारखंडी सोच वाली झारखंडियों की सरकार बनी है। तब से लगातार गढ़वा सहित पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। मंत्री ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास की सोच रखते हैं। विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं। यहां तक कि जिन पंचायतों की जनता ने उन्हें कम वोट देकर अपने पंचायत से हराया है, उन पंचायतों में भी वे अधिक विकास कार्य किये हैं। उनके जगह यदि कोई दूसरा विधायक होता तो हारे हुए पंचायत में विकास नहीं करता। उनकी सोच सबके प्रति समान विकास की है। मंत्री ने कहा कि कम समय में उन्होंने जितना विकास कार्य कर दिया है अगर वे एक पंचायत का भी कार्य गिनाने लगें तो पूरा दिन बीत जायेगा। ग्रामीणों से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि वोट के ठेकेदारों के झांसे में नहीं आयें। जो उनके लिए कार्य कर रहा है, उसे ही सेवा का मौका दें। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीरेंद्र राम, प्रिंस दुबे, विजय तिवारी, मुखराम भारती, जावेद अली, शहाबुद्दीन अंसारी, गिरिजा शंकर, गुलाम हुसैन, सुदर्शन राम, रामनाथ मेहता, मदन रजवार, रामचंद्र राम, संजय दास, प्रेमचंद मेहता, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!