पिता की लाश से लिपटकर रो पड़ी मासूम बच्ची, अस्पताल में गूंजती रही “पापा-पापा” की आवाज

Location: पलामू

टीबी से पीड़ित मजदूर की इलाज के दौरान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मौत, मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

मेदिनीनगर। इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देखने को मिला, जब टीबी से पीड़ित एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर मजदूर के घरवालों को मिली, उसकी छह वर्षीय मासूम बेटी अस्पताल में पहुंचते ही पिता के शव से लिपटकर बिलखने लगी। “पापा-पापा” की पुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

मृतक पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला था और बीते कई महीनों से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था। इलाज की कमी और आर्थिक तंगी के कारण वह ठीक नहीं हो सका। घर का बोझ उठाने वाला वही एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से न केवल पत्नी विधवा हुई, बल्कि मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया भी उठ गया।

अस्पताल में रोती-बिलखती मां और बच्ची की हालत देख हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों ने आर्थिक मदद देने की कोशिश की, मगर जो जीवन चला गया, वह लौटकर नहीं आएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!