दीपों की लौ से जगमगाया गायत्री शक्तिपीठ, भव्य दीप यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर शहर के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को सातवें वार्षिक उत्सव एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की संध्या पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते ही श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को आलोकित कर दिया। दीपों की अद्भुत रोशनी और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।

दीप यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपने घर-परिवार की सुख-शांति, समाज की समृद्धि तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की। दीपों की रौशनी में मंदिर परिसर का दृश्य अत्यंत मनोरम और दिव्य बन पड़ा।

दीप यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि दीप यज्ञ मानव जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और शांति का संचार करता है। दीपक मात्र प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे भीतर ज्ञान, प्रेम और भक्ति की ज्योति प्रज्वलित करने का संदेश देता है। समाज को संस्कारित करने की दिशा में गायत्री परिवार का यह आयोजन प्रेरणादायक है।

गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने कहा कि दीपक अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, भक्ति और सकारात्मकता का संदेश देता है। दीप यज्ञ से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती है।

दीप यज्ञ में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें गायत्री परिवार के वरिष्ठ कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती कर भगवान से समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री शक्तिपीठ का वातावरण दीपों की लौ और श्रद्धा के प्रकाश से देर रात तक आलोकित रहा।

मौके पर जोखू प्रसाद, रामप्रसाद कमलापुरी, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, ललसू राम, धीरेन्द्र चौबे, युवा समन्वयक शुभम जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, उज्जवल अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, सुजीत लाल अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, नवीन मेहता, उपेंद्र कुमार, शिवकुमार, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सोनी, देवमुनि विश्वकर्मा, मीना देवी, अनीता देवी, प्रज्ञा अग्रवाल, कंचन कुमारी, सृष्टि कुमार, मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!