200के लिए युवक ने उफंनती कोयल नदी में लगाई छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि: चंद पैसों के लालच में युवक ने नदी में कुदा : मौके पर पुलिस पहुंचकर जीवित निकालकर थाना लाई: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 भंडारी टोला गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र साव के लगभग 32 वर्षीय पुत्र मनोज चंद पैसों के लालच में आकर कोयल नदी में कूद गया । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के पानी टंकी घाट पर कुछ लोगों के द्वारा उसे चैलेंज देते हुए कहा कि इसमें किसी का कीमत नहीं है कि जो नदी में कूद जाए,तथा जो कोयल नदी में कूद जाएगा उसे ₹200 दी जाएगी, मौके पर मौजूद मनोज साव ने चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपनी जान जोखिम में डालते हुए कोयल नदी की बाढ़ में कूद गया, इसकी सूचना जंगल में आंग की तरह फैल गई ।मामला थाने में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर उसे गहीड़ी कोयल नदी घाट से निकालकर थाना लाया गया,साथ ही थाना प्रभारी ने अभी बताया कि जो भी व्यक्ति उसे बचाने जा रहा था वह दांत से काट दे रहा था एक भी व्यक्ति को काटकर जख्मी भी कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति दूसरे को जान जोखिम में डालने या आत्महत्या करने का बढ़ावा दिया है ,उस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मनोज साव को सुरक्षा के ख्याल से थाना में रखा गया था। उन्होंने कहा कि वह उसे समय काफी शराब पी रखी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!