2000 अवैध शराब का पाउच के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ,दो बोलोरो जप्त, बिहार ले जाने के दौरान हुई कार्रवाई

Location: Shree banshidhar nagar


पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि दो बोलेरो वाहन अवैध विदेशी शराब लेकर विंडमगंज से गढ़वा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने बिलासपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान विंडमगंज की ओर से दो बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 PF 0704 और BR 29 M 1908) तेज गति से आते देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों वाहनों के चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगे। छापामारी दल ने उनका पीछा कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने गाड़ी की छत को मॉडिफाई कर अवैध विदेशी शराब को रेनूकूट (उत्तर प्रदेश) से बिहार ले जाने की योजना बनाई थी।
जांच के दौरान बोलेरो गाड़ियों की छत को नट-बोल्ट से कसा हुआ पाया गया, जिसे खोलने पर छत में बने कंटेनर से Officer’s Choice ब्रांड की करीब 2000 पाउच (180 ml) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते:
नीतीश कुमार, पिता- स्वर्गीय परमेश्वर साहनी, पतेहिया, थाना- हाजीपुर, जिला- वैशाली
नारायण साहनी, पिता- स्वर्गीय जय राम साहनी, सुमेर पट्टी, थाना- दरियापुर, जिला- सारण
विवेक कुमार, पिता- रविंद्र राय, बिशुनपुर, थाना- दिघवारा, जिला- सारण
जप्त सामान:
बोलेरो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 PF 0740 और BR 29 M 1908)
Officer’s Choice ब्रांड की 180 ml की लगभग 2000 पाउच अवैध विदेशी शराब

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!