18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

Location: कांडी



18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका, 15 सितंबर तक भरें फॉर्म-6


कांडी। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और एक भी पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राकेश सहाय ने विद्यार्थियों को नए मतदाताओं के पंजीकरण और फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
राकेश सहाय ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र हैं। इसके अलावा जिनकी उम्र पहले ही 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, वे भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता बनना केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। पात्र छात्र पहले स्वयं फॉर्म-6 भरें और इसके बाद अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के ऐसे युवाओं को भी जागरूक करें, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत 15 सितंबर तक फॉर्म-6 भरा जा रहा है। पात्र युवा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन जमा करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। संवाद के माध्यम से युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का संदेश दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!