Location: पलामू
समाजसेवी शैलेश चंद्रवंशी ने बच्चा को रांची रिम्स भेजने में किया सहयोग
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंह पुर पथरा गांव निवासी विमलेश चौरसिया के 15 दिन के पुत्र अंकुश कुमार मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती है।बच्चा का मलद्वार का रास्ता बंद है। जिसके कारण बच्चा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही जानकारी मिलने पर समाजसेवी सैलेश चंद्रवंशी अस्पताल पहुंचकर गंभीर बच्चे के परिजनों का सहयोग कर बच्चा को इलाज के लिए रिम्स भेजने की तैयारी में लग गए है।मालूम हो कि बच्चा अंकुश कुमार का जन्म 15 दिन पहले चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। जन्म के बाद से ही बच्चा को यह समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण बच्चा के माता-पिता काफी परेशान और चिंतित हैं।











