14 सूत्री मांगों को लेकर मझिआंव प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि: मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष मंगलवार को क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन की प्रखंड इकाई द्वारा 14 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना से पूर्व यूनियन के महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में पुरानी अस्पताल परिसर से बैनर-पोस्टर के साथ रैली निकाली, जो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि खजूरी नावाडीह, वीरबंधा, भुसूआ, आमर एवं लकड़ही गांव पूर्णतः कृषि आधारित हैं। इन गांवों को नगर पंचायत से अलग करने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार आंदोलन किया गया, उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया तथा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई। इसके बावजूद खजूरी पंचायत के अधीनस्थ इन पांच गांवों को अब तक नगर पंचायत से अलग नहीं किया गया।

वक्ताओं ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में लोकसभा और विधानसभा सहित तीन चुनावों में मतदान का बहिष्कार भी किया था। उस समय अधिकारियों द्वारा गांवों को नगर पंचायत से अलग करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

धरना के समापन पर अंचल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में मनरेगा बीपीओ अजीत कुमार सिंह को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता अमर कुमार पासवान की उपस्थिति में 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसे उपायुक्त गढ़वा को भेजा गया।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से पूर्व खजूरी नावाडीह पंचायत में शामिल गांवों को नगर पंचायत से अलग करने, सभी पंचायतों में धान क्रय केंद्र (पैक्स) खोलने, आधार कार्ड से धान खरीद सुनिश्चित करने, खजूरी डैम नहर के अधूरे कार्य को मुआवजा देकर पूरा कराने, वन भूमि पर जोत-कोड़ करने वालों को वन पट्टा एवं सामुदायिक पट्टा देने, त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे रद्द करने, रजिस्टर-टू के आधार पर किसानों की जमीन ऑनलाइन करने, नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों का होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल व कर्ज माफ करने, भूमिहीन किसानों को दो-दो एकड़ भूमि वितरण करने तथा खजूरी जलाशय के डूब क्षेत्र के किसानों का मुआवजा संबंधित मामलों को अंतिम रूप देने की मांग शामिल है।

धरना प्रदर्शन में बिंदेश्वरी पाल उर्फ अशोक पाल, इबरार खान, फुलेश्वर चौधरी, देवनाथ रजवार, हेमंत सिंह खरवार, राजेश उरांव, डोमन रजवार, श्रवण विश्वकर्मा, आदम अंसारी, बृजनंदन मेहता, विनय पाल, अवधेश पाल, उपेंद्र पाल, लगन चौधरी, जसीमुद्दीन अंसारी, देवंती कुंवर, मूर्ति देवी, सूर्य देव सिंह, दुर्गा देवी, गीता देवी, सावित्री कुंअर, पचनी देवी, अंजनी देवी, देवंती देवी, सुखिया देवी, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!