चोपन–गढ़वा रेलखंड पर ट्रैक्शन बिजली फेल, डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप

Location: Ramana

:

रमना (गढ़वा): चोपन–गढ़वा रोड रेलखंड पर मंगलवार को रेलवे ट्रैक्शन बिजली (इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर) में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। रमना रेलवे स्टेशन और मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई ट्रेनें जहां-की-तहां खड़ी हो गईं।

जबलपुर–हावड़ा डाउन एक्सप्रेस शक्तिपुंज एक्सप्रेस सुबह करीब 10:30 बजे से रमना रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर आगे कविसा के पास खड़ी रही। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन दो घंटे से अधिक समय से खड़ी थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं चोपन–गोमो पैसेंजर ट्रेन को श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। डाउन लाइन पर सभी ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

रमना रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि ट्रैक्शन बिजली में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए रेणुकूट रेलवे स्टेशन से टावर वैगन ऑपरेटर एवं तकनीकी कर्मियों की टीम रवाना कर दी गई है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही रेल परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

फिलहाल रेलवे प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को असुविधा से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!