13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ऋणधारकों को मिलेगी बड़ी राहत

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को एडीजे-1 संजय कुमार सिंह, एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी तथा एसडीजेएम-सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा की अध्यक्षता में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) नई दिल्ली एवं झालसा के निर्देशानुसार 13 दिसंबर, शनिवार को पूरे देश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, नगर ऊंटरी के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन होगा।

सचिव आलोक ओझा ने बताया कि लोक अदालत में बैंकों से ऋण लेने वाले लाभार्थी अपने ऋणों का भुगतान कर राहत प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वन विभाग, मोटर व्हीकल एक्ट तथा व्यवहार न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का आपसी समझौते से निपटारा कराया जाएगा।

बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सरोज कुमार केसरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुरैनी शाखा प्रबंधक देवाशीष मुर्मू, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार मेहता सहित कई बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!