11 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी ने ली दुधारू पशु की जान

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के पूतुर गांव स्थित छपरवा टोला में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार से निकली चिंगारी ने एक दुधारू गाय की जान ले ली। इस हादसे से पशुपालक संजय प्रजापति का परिवार शोक में डूब गया है।

शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे संजय प्रजापति ने अपने गाय को खेत में खुटे के सहारे बांध दिया था। उसी समय पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के पोल से चिंगारी निकलने लगी, जो रस्सी में बंधे पशु पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पोल पर लगे इंसुलेटर पहले से ही टूटे हुए थे, जिससे तार में फॉल्ट हुआ और चिंगारी निकली। संजय प्रजापति ने कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है
घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया पति हनुमंत यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द तार और पोल की मरम्मत करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!