100 केवी का ट्रांसफार्मर जलने से 55 घरों में अंधेरा, उपभोक्ताओं ने की 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के मकरी गांव स्थित नर्सरी टोला में 19 अगस्त को 100 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद टोले के करीब 55 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, करीब 40 मोटर पंप भी बंद हैं, जिससे सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसफार्मर जलने से पूरे नर्सरी टोला में अंधेरा छा गया है। बिजली पर निर्भर वेल्डिंग दुकान और आटा चक्की का संचालन भी बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ रोजगार और खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं।
इस संबंध में टोले के सभी 55 उपभोक्ताओं ने विद्युत सहायक अभियंता को आवेदन देकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। आवेदन में उपभोक्ताओं ने बताया कि 100 केवी का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण जल गया है। ऐसे में दोबारा 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि भविष्य में अधिक लोड के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न न हो।
उपभोक्ताओं ने कहा कि नर्सरी टोला में बड़ी संख्या में लोग सब्जी उत्पादन करते हैं और सिंचाई के लिए मोटर पंप पर निर्भर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेती प्रभावित हो रही है। इसलिए विभाग जल्द से जल्द 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करे।
आवेदन पर रघु कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, सोनू मौर्य, जय कुमार कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, उदय मेहता, निर्जाय कुमार बैठा और ऋषि राज सहित 55 उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!