हाथियों के हमले में वृद्ध की मौत, शव जंगल में मिला

Location: चिनियां

चिनीया थाना क्षेत्र के नक्सीली गांव के पलामती जंगल में बकरी चराने गए 60 वर्षीय छत्रधारी सिंह की हाथियों ने कुचलकर हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार, छत्रधारी सिंह रोज की तरह बकरियां चराने जंगल गए थे। शाम को बकरियां घर लौट आईं, लेकिन जब वह नहीं आए तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार और ग्रामीणों ने जंगल में उनकी तलाश शुरू की।
जंगल में खोज के दौरान कुछ लोगों की नजर छत्रधारी सिंह के शव पर पड़ी, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था। ग्रामीणों का अनुमान है कि क्षेत्र में घूम रहे हाथियों के झुंड की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। बताया गया कि इस जंगल में अक्सर हाथियों का झुंड डेरा डालता है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार, प्रेमचंद दास, विपिन कुमार और हेमंत कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल संस्कार के लिए वन विभाग की ओर से 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!