हरिहरपुर नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन, कांडी टीम बनी विजेता

Location: कांडी


कांडी प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित हाई स्कूल मैदान में हरिहरपुर नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग (HPL) का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला कांडी और नैनाबार की टीमों के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व मंत्री व विधायक भानु प्रताप शाही ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

फाइनल मैच में नैनाबार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में कांडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर 3 गेंद में ही 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ कांडी के विशाल कुमार रहे, जबकि ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब प्रियांशु कुमार को मिला। विजेता टीम को 31,000 रुपये और उपविजेता को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार भानु प्रताप शाही द्वारा प्रदान किया गया।

इस आयोजन में गढ़वा न्यूज 24 के विकास सिंह ने स्पॉन्सरशिप की और आयोजन में अहम भूमिका निभाई। हालांकि वे मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए हरिहरपुर समिति की ओर से उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया।

मौके पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के साथ दिनेश कुमार, संतोष सिंह, अनुप कुमार, बब्लू सिंह, हरिहरपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन शर्मा, झुना सिंह, अखिलेश सिंह, नवीन शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

HPL समिति के अध्यक्ष मंटू साह, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव दीपु शर्मा एवं उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!