हमीदगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विजय दिवस मनाया गया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मेदिनीनगर हमीदगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।कार्यक्रम के दौरान भैया-बहन उत्कर्ष (कक्षा 6),आस्था (कक्षा 8), ज्योति (कक्षा 4), रूही (कक्षा 4),सलोनी (कक्षा 9)आरोही (कक्षा 4),राधिका (कक्षा 6), सैल्जा (कक्षा 6),अंशुका (कक्षा 9) एव उन्मुक्त (कक्षा 7)ने विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 भारतीय इतिहास का एक अत्यंत गौरवपूर्ण दिन है, जब भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने भारतीय सैनिकों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर बहन-भाई द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी को भाव-विभोर कर दिया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश नंदन सिन्हा ने कहा कि विजय दिवस हमें भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। वहीं विद्यालय के आचार्य अंजनी सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भैया-बहनों में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी, कर्मचारी एवं भैया-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ किया गया। मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका सुशीला कुमारी,राजीव कुमार,अजित कुमार,चंदन कुमार,काजल मंडल,अंजनी सिन्हा,रिशिकेश, ऋषिकेश कुमार,वेद प्रकाश,हिमांशु कुमार,उपेंद्र पाठक,रंजना कुमारी,रितेश कुमार,आराधना, वंदना कुमारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!