Location: पलामू
मेदिनीनगर।छतरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड में संलिप्त चार अपराधी रंजन उरांव, मंजीत कुमार, विवेक कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा,एक रिवाल्वर, दो ज़िंदा गोली , लैपटॉप, एक वाहन,चार वाकी टॉकी और चार मोबाइल बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार एक टीम गठित कर चारो अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।एसपी रिष्मा रमेशन ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की छतरपुर हाई स्कूल के पीछे कुछ अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में है इसी सूचना पर चारो अपरधियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया की गिरफ्तार चारो अपराधी पूर्व में भी सरइडीह मोड़ स्थित सीएसपी बैंक से लूट पाट की घटना को अंजाम दे चुके है।इसी वर्ष अगस्त में छतरपुर थाना अंतर्गत सडमा सीएसपी बैंक मे लुट में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। पूर्व में सड़मा सीएसपी बैंक में लूट पाट के दौरान एक देशी कट्टा को बरामद किया गया था। गिरफ्तार छोटू कुमार उर्फ सागर राज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास भी रहा है।











