स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की अनुपस्थिति से मरीज परेशान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के अधीन संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ( सीएचओ) केंद्र में नियमित रूप से नहीं जाते हैं,जिससे ग्रामीण स्तर पर खुले अस्पताल का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण आए दिन दूर दराज के मरीज भवनाथपुर ईलाज के लिए पहुंच रहे है ।

स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ के पदस्थापना के महीनों बीत गए,लेकिन इनकी नियमित उपस्थिति नहीं होने से ग्रामीणों को इनके बारे में जानकारी तक नहीं है,जिससे उपकेंद्र महज सुरक्षित प्रसव केंद्र के रूप में सिमट कर रह गया है। जबकि सुबह 9 बजे से लेकर तीन बजे ओपीडी समय में सभी पदस्थापित सीएचओ को पदस्थापना स्वास्थ्य उपकेंद्र में एमपीडब्लू और एएनएम के साथ मौजूद रहकर उपकेंद्र में आनेवाले मरीजों का स्वास्थ्य की जांचकर दवा देना है। वहीं सीएस डॉ अशोक कुमार ने भी सीएचओ को अपने अपने केंद्र में उपस्थित रहकर साधन के मुताबिक मरीजों को स्वास्थ्य की जांचकर दवा देने का कड़ा निर्देश दिया था,बाउजूद इसके सीएचओ द्वारा निर्देश का ठेंगा दिखाया जा रहा है।
गुरुवार को कोनमंडरा और वनखेता स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाया गया। कोनमंडरा केंद्र में पदथापित सीएचओ महावीर बारूपाल नदारद थे। यहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यदा-कदा केंद्र प्रसव के मरीज के केंद्र में जाने के बाद मोबाइल द्वारा एएनएम को सूचना के बाद ही केंद्र खुलता है,ग्रामीणों ने आगे बताया कि सीएचओ कौन हैं,और कब आते हैं हमें नहीं पता। जबकि कैलान और मकरी स्वास्थ्य उपकेंद्र एमपीडब्लू की उपस्थिति में खुला था,लेकिन केंद्र में तैनात सीएचओ अंकित कुमार त्रिवेदी
हाजिरी बनाकर गायब थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा बाबु अरुण लकड़ा ने बताया कि कोई सीएचओ अवकाश पर नहीं हैं। सभी सीएचसी में हाजिरी बनाकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में गये हैं,लेकिन किसी ने उपकेंद्र में ड्यूटी जाने की जहमत नहीं उठाई।
जबकि सीएचओ की हाजिरी बनाकर प्रखंड मुख्यालय में भ्रमण करने और ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत बराबर मिलती है,लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा सख्त कारवाई नहीं होने के कारण से सीएचओ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहें हैं।

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ रंजन दास ने हाजिरी बनाकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में ड्यूटी नहीं करना गंभीर मामला है,उन्होंने जांचोपरांत संबंधित कर्मियों के खिलाफ कारवाई करने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!