ब्रेकिंगन्यूज़:कांडी में छात्रों के दो गुट के बीच हुई संघर्ष में, आधा दर्जन छात्र हुए घायल

प्रधानाध्यापिका ने तीन छात्रों को किया निलंबित

गढ़वा:कांडी-प्रखण्ड स्थित जमा दो हाई स्कूल कांडी में 26 जून बुधवार को लगभग लंच के समय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के दो गुट के बीच जमकर लाठी चला छात्रों के बीच हुई संघर्ष में आधा दर्जनछात्रा घायल हो गए हैं। स्थिति बगड़ते देख शिक्षकों ने सबों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं कुछ अध्यापक वीडियो बनाने लगे।साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दिया गया।पुलिस ने विद्यालय में पहुंचकर दो छात्रों को थाना ले गयी।

घटना के दिन विद्यालय के प्रभार में शिक्षक निरंजन साह थे।विद्यालय परिसर में लड़ाई झगड़ा करने को लेकर तीन छात्र को विद्यालय से निलंबित कर दिया गया है।विद्यालय नोटिस संख्या 232 दिनांक 26 जून 2024 के तहत 12 वीं विज्ञान के छात्र ओम विश्वकर्मा व तन्मय पाण्डेय तथा 11 वीं कला के छात्र सर्लिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राचार्या विद्यानी बाखला ने बताया कि उक्त सभी बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय बुलाया गया है।साथ ही एसएमसी की बैठक बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि इस विषय मे अभी तक विद्यालय से और न किसी अभिभावकों की ओर से कोई आवेदन थाना को नहीं मिली है अगर कहीं से आवेदन आता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!