सोशल मीडिया पर सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा:एसपी

Location: Garhwa

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा सांड को घायल करने की घटना को बढ़ा चढ़ा कर पोस्ट किया जा रहा है। वैसे लोगों को चेतावनी दिया जा रहा है कि ऐसा पोस्ट कर सामाजिक विद्वेष नहीं फैलाएं। अन्यथा वैसे लोगों पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा । उक्त बातें आज पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने कहीं।
श्री पांडेय ने सांढ़ को घायल करने की घटना का खुलासा करते हुए कहा की पुलिस के अनुसंधान से यह पता चला है कि अशोक सिनेमा हॉल के सामने जुलूस में शामिल लोग में से एक व्यक्ति वापस लौट रहा था इसी दौरान दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी जिसके कारण करण कुमार के द्वारा सांढ़ को घायल करने की प्राथमिक दर्ज कराई गई थी । जबकि अनुसंधान में यह पता चला कि द उक्त सांढ़ गढ़देवी मोड़ पर किसी दूसरे पालतू पशु से लड़ने के दौरान घायल हुआ था। जिसका इलाज कराया गया है ।डॉक्टर के रिपोर्ट के अनुसार वह सांढ़ 30 जून जुलूस के दिन से 30,34 घंटे पहले घायल हुआ था। बावजूद झगड़ा के कारण गोवंश को घायल होने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जो अनुसंधान के क्रम में झूठा पाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि इस मामले में कुछ लोग बड़ा-चढ़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि वह इस तरह का प्रयास कर सामाजिक विद्वेष नहीं फैलाएं अन्यथा उन पर कठोरतम करवाई किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से पूरी नजर रखी जा रही है। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया जा चुका है ,जिन पर कार्रवाई किया जाएगा।
विदित हो कि अशोक सिनेमा हॉल के पास 30 जून की रात्रि खास समुदाय के लोगों के द्वारा सांढ़ को घायल करने की अफवाह शहर में तेजी से फैल रहा था , तथा यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।जिसे लेकर शहर में सौहार्द बिगड़ रहा था । पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान किया तथा पुलिस का यह दावा है कि उक्त घटना पूरी तरह से अफवाह है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!