सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत नाजुक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।
गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलझिकी गांव में मंगलवार को एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बुधन साव के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में रंजन के पिता बुधन साव ने बताया कि गांव के ही नारायण प्रजापति के पुत्र वकील प्रजापति ने उनकी पुत्री की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी बात को लेकर रंजन मंगलवार सुबह वकील प्रजापति से बातचीत व समझाने गया था। बातचीत के दौरान दोनों में बहस हो गई। इसी बीच वकील ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रंजन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल रंजन को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। वहां रंजन का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!