
Location: Garhwa
गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के तहत एक विशेष प्रदर्शनी, प्रेस कांफ्रेंस और प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और ‘वंदे मातरम’ गीत के साथ की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में देशहित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज किए जाएंगे।
पांकी विधायक और कार्यक्रम प्रभारी शशीभूषण मेहता ने कहा कि सरकार ने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे साहसिक कदम उठाकर देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है, जिसने हर वर्ग के लिए काम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र दुबे, बिनय चौबे, बिनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, डॉ. पतंजलि केशरी, उत्तम पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, टिंकू गुप्ता, रामशीष तिवारी, उदय कुशवाहा, राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, ओमप्रकाश दास, देवेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, बिरेंद्र जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।