सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवशंकर प्रसाद का निधन, सामाजिक क्षेत्र में था विशेष योगदान

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): शहर के दक्षिण मोहल्ला निवासी, अनुमंडलीय पेंशनर समाज के सचिव एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवशंकर प्रसाद का मंगलवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

दाह संस्कार बुधवार की सुबह धमनी गांव स्थित बांकी नदी के तट पर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र राजीव रंजन ने बताया कि सुबह शौच और स्नान के बाद नाश्ता कर दवा लेने के कुछ देर बाद उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिवशंकर प्रसाद जनवरी 2003 में राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे और स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुमंडलीय समारोह का संचालन भी करते थे।

उनके निधन की सूचना पाकर विधायक अनंत प्रताप देव, अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, कोषाध्यक्ष रामानंद पांडेय, कमलेश्वर पांडेय, शिवनारायण चौबे, विद्या सागर, सीताराम जायसवाल, गोपाल राम, सुदर्शन प्रसाद, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, महमूद आलम, वीरेंद्र प्रसाद चौबे, कृष्ण कुमार शुक्ला, उमेश शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित पेंशनर समाज के सदस्य, शिक्षकगण एवं कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!