सीओ की पत्नी ने पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई, अवैध संबंध और दहेज उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप

Location: Meral


मझिआंव (गढ़वा), 3 नवंबर 2025 — मझिआंव अंचल पदाधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी श्यामा रानी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी 3 नवंबर को मझिआंव थाना में दर्ज की गई।

श्यामा रानी, जो बिहार राज्य के गया जिले की रहने वाली हैं, ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पति प्रमोद कुमार के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति सरकारी आवास में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की एक युवती, मुस्कान शर्मा, के साथ रह रहे हैं।

श्यामा रानी ने बताया कि वे अपने चचेरे भाई रौशन और ममेरे भाई राजा के साथ मझिआंव पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति और उक्त युवती को आपत्तिजनक अवस्था में देखा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्कान शर्मा को हिरासत में लेकर महिला थाना गढ़वा भेज दिया।

आवेदन में श्यामा रानी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब भी वे मझिआंव अपने पति के साथ रहने आती हैं, तो वे उनके साथ मारपीट कर भगा देते हैं और उनके पिता से ₹50 लाख दहेज की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि शादी के समय उनके पिता द्वारा दिए गए 100 ग्राम सोने के गहने भी पति ने अपने पास रख लिए हैं और वापस नहीं कर रहे। इसके अलावा, उन पर शराब के नशे में रहने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और जनता से रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि श्यामा रानी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 134/25, दिनांक 3 नवंबर 2025 के तहत धारा 85 बीएनएस, 3 एवं 4 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

वहीं, जिला प्रशासन के निर्देश पर गढ़वा सदर एसडीएम सह रंका प्रभारी एसडीएम रुद्र प्रताप ने जांच की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ प्रमोद कुमार ने अपने बयान में कहा कि उक्त महिला उनकी जानकारी में और उसकी मां की सहमति से खाना बनाने के लिए उनके आवास में रह रही थी, जबकि श्यामा रानी ने इसे अवैध संबंध बताया है।

एसडीएम रुद्र प्रताप ने कहा कि यह एक पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है। सभी बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!