सर्वेश्वरी समूह ने मां मैत्रायणी योगिनी के महानिर्वाण दिवस पर 221 महिलाओं के बीच साड़ी का किया वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

:श्री बंशीधर नगर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर उंटारी की ओर से परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी की माता मां मैत्रायणी योगिनी के महानिर्वाण दिवस के अवसर पर 221 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे मां मैत्रायणी योगिनी के समाधि स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं सामूहिक पाठ के साथ हुई। इसके उपरांत समूह के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी एवं गुरु पद बाबा संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर समूह की मातृशक्ति कुमकुम देव ने संबोधित करते हुए कहा कि मां मैत्रायणी योगिनी के महानिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने मानव कल्याण के लिए अनेक कार्य किए और उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने आगे कहा कि सर्वेश्वरी समूह के सदस्य मानव सेवा, नारी सम्मान तथा समाज के वृद्ध और असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। महानिर्वाण दिवस पर साड़ी वितरण नारी सम्मान का प्रतीक है।मौके पर नीरजा श्रीवास्तव, चिंता देवी, छाया देव, नीतू सिंहा, प्रिया कुमारी, नीलम कुमारी, रिमझिम कुमारी, समीक्षा कुमारी, चंचल देवी, प्रो. धर्मचंद लाल अग्रवाल, हेमंत प्रताप देव, आनंद जायसवाल, संजय प्रताप देव, नवीन सिंहा, मनोज प्रताप देव, राजेंद्र यादव, अनूप सिंहा, प्रशांत सहाय, छोटू कुमार रंजन, छोटू जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, नवनीत कुमार, परशुराम शाह, सुशील ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!