Location: कांडी
मंगलवार को मुखिया सुबोध कुमार वर्मा और विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी द्वारा कक्षा 1 से 2 तक के 61, कक्षा 3 से 5 तक के 86 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 349 विद्यार्थियों के बीच नियमानुसार विद्यालय किट वितरित किया गया।
प्रधानाध्यापक द्विवेदी ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समय पर बच्चों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं, मुखिया सुबोध वर्मा ने विद्यालय के विकास में प्रधानाध्यापक द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सेमौरा विद्यालय को प्रखंड का आदर्श विद्यालय बनाना है ताकि बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इस अवसर पर पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, एसएमसी सदस्य रिंकू देवी, शिक्षक सदस्य संजय कुमार पांडे, ग्रामीण प्रतिनिधि रोहित कुमार ठाकुर, शिक्षकगण राजनंदन प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, रविकांत दास, अजय कुमार रवि, अवध बिहारी यादव, प्रतिभा कुमारी, मुनेश्वर राम एवं आईसीटी प्रशिक्षक प्रफुल्ल कुमार पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











