नदी किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस

Location: कांडी



कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के भीलमा गांव में मंगलवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पंडी नदी के पश्चिमी किनारे स्थित तालाबनुमा गड्ढे में शव को तैरते देख राहगीरों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही कांडी थाना के एएसआई मनोज राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान भीलमा गांव के पखनाहा टोला निवासी रोहित कुमार पाल (उम्र 35 वर्ष), पिता विश्वनाथ पाल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रोहित मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद उनका शव तालाब में मिला।

चौंकाने वाली बात यह रही कि शव तालाब के उस हिस्से में मिला, जहां पानी घुटनों भर से अधिक नहीं था। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। लोग आशंका जता रहे हैं कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। मृतक तीन दिन पहले ही मजदूरी कर दूसरे राज्य से घर लौटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी, तीन छोटे बच्चे—8 वर्षीय हिमांशु, 6 वर्षीय दिव्यांशु और 4 वर्षीय अंकुश—तथा वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है। शव की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गई, जिससे माहौल भावुक हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। कांडी थाने के प्रभारी विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से मुंह के बल गिरने और डूबने का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि यह एक दुःखद घटना है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। आपदा राहत कोष से मृतक के निकटतम परिजन को ₹4 लाख मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि मृतक की पत्नी को मायका सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है, तो विधवा पेंशन के लिए भी जल्द कार्रवाई कर लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही अन्य सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!