सरकारी दवा फेंके जाने के 103 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने को ले सीएम से किया फरियाद

  • सीएम ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा

गढ़वा: कांडी- थाना क्षेत्र में काफी बड़े पैमाने पर डेटवाली सरकारी दवाएं फेंक दिए जाने के मामले में 103 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सीएम से फरियाद की गई। सीएम ने तुरंत रिपोर्ट तलब कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कांडी के सतबहिनी के निकट एक गड्ढे में करीब पांच लाख रुपए की कामयाब सरकारी दवाएं फेंकी हुई पाई गई थी। यह 16 मार्च 2024 की घटना है। इस गंभीर मामले की जानकारी दिए जाने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया था। बावजूद इसके कांडी थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के बाद से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कांडी अस्पताल के निकट 11 जुन को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया है। स्वयंसेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर इस अक्षम्य आपराधिक वारदात की विस्तार से जानकारी देते हुए आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएम ने तत्काल अपने निजी सचिव को संबंधित घटना की रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। युवा समाजसेवी ने दो दिन पहले गढ़वा जिला में ही मझिआंव प्रखंड के पुरहे के सुगवा नाला के निकट बड़े पैमाने पर दवाएं फेंके जाने की भी जानकारी दी। लोकल जांच में उसे प्राइवेट दवाएं बताया जा रहा है। कहा गया कि सरकारी अस्पताल में जेनरिक दवाएं नहीं आतीं। जबकि सदर अस्पताल के दवा वितरण केंद्र से केवल जेनरिक दवाएं दी जाती हैं। जबकि सदर अस्पताल के ही पीएम जन औषधि केंद्र में भी आधी जेनरिक दवाएं ही रहती हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!