समाजसेवी ने कराया सड़क मरम्मत, विधायक ने दिया सराहना और सहयोग का आश्वासन

Location: Meral

मेराल (गढ़वा):
लगातार बारिश के कारण हासनदाग गांव के बस्ती से टांड़ टोला जाने वाली कच्ची सड़क की हालत खराब हो गई थी। कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा ने अपने खर्चे पर और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से मोरम डलवा कर सड़क की मरम्मत कराई। उनके इस सामाजिक प्रयास की जानकारी जब समाचार पत्रों के माध्यम से गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को हुई तो उन्होंने भरदुल विश्वकर्मा को उनके कार्य के लिए बधाई दी और सड़क मरम्मत में हुए खर्च की भरपाई अपनी ओर से करने का आश्वासन भी दिया।

विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस कच्ची सड़क का पीसीसी पथ निर्माण कराया जाएगा, जिससे कीचड़ और जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सकेगी।

विधायक की त्वरित प्रतिक्रिया और पहल से उत्साहित होकर टांड़ टोला के ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भरदुल विश्वकर्मा के साथ प्रदीप चौबे, दीपक चौबे, ठाकुर चौधरी, परीक्षित चौबे, सत्येंद्र चौबे और चंद्रिका चौधरी ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!