एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर सीआरपी की बैठक आयोजित”

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर:
प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में सभी क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) की एक बैठक बीआरपी श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बीआरपी श्री चौबे ने सभी सीआरपी को निर्देशित किया कि वे अपने सीआरसी अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, छात्र-छात्राओं को इस अभियान के प्रति जागरूक करें। अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे को अपनी माँ के नाम से एक पेड़ लगाना है।

शिक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे विद्यार्थियों को इस पहल के उद्देश्य से अवगत कराएं और उन्हें पर्यावरण संरक्षण, मातृ-सम्मान तथा संवेदनशीलता की भावना से जोड़ें। सीआरपी अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देशित करेंगे कि लगाए गए प्रत्येक पेड़ की जानकारी लिंक पर दर्ज की जाए, साथ ही उसकी फोटोग्राफी कर संबंधित समूह में तस्वीरें साझा की जाएं।

श्री चौबे ने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक, अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित कर पेड़ लगवाने की जानकारी लिंक में दर्ज करें। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी कुछ शिक्षक ई-विद्या वाहिनी ऐप पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बैठक में लेखपाल राकेश कुमार तिवारी, सीआरपी प्रशांत कुमार देव, संजय कुमार सिंह, शोभा कुमारी, सुबोध कुमार, शक्तिदास सिन्हा, वीरेंद्र प्रजापति, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!