सदर प्रखंड में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।झालसा के निर्देशानुसार व डालसा पलामू के द्वारा रविवार को सदर प्रखंड के सभागार में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने लाभुकों से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कराया। वही अतिथियों का स्वागत स्वागत गान कर महिला समूह द्वारा स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंटकर किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आम लोगों को विधिक का जानकारी होना जरूरी है ।उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य आम आवाम लोगों में जागरूकता लाना है ।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है ।उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं ।इसलिए प्राधिकार के द्वारा न सिर्फ लोगों को विधिक रूप से सशक्त किया जा रहा है बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने डालसा से प्रदत सुबिधा के बारे में बिस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पीएलवी दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक रूप से सशक्त कर रहे हैं और उनकी सहायता कर रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना सुदूरवर्ती इलाके तक पहुंचे इसके लिए अब डालसा भी सहयोग कर रहा है ।उन्होंने कहा कि बालिका स्वालंबन के तहत और बालिका समृद्धि योजना के तहत बालिकाओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।साथ ही महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है ।जिससे महिलाएं अब आत्म निर्भर हो रही है ।उन्होंने पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यप्रणाली, प्रिलिटीगेशन से सम्बंधित मामले का निराकरण के बारे मे प्रकाश डाला।इस मौके पर इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने मनरेगा योजना, जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस से महिला समूह को ऋण स्वीकृति ,शिक्षा विभाग के छात्रों को ड्रेस ,बाल विकास परियोजना से गोद भराई,मुँह जूठी, कृषि विभाग से बीज का वितरण,विधवा पेंशन,स्वामी विवेकानंद पेंशन,डिजास्टर रिलीफ,साबित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने ,अबुआ आवास योजना ,वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास, आदि के लाभ का लाभ कैसे ले सकते कि बारे मे बिस्तार से जानकारी दी। मौके पर उपरोक्त योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित किया गया।इस मौके पर डीजे विनोद कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार ,राज कुमार मिश्रा,शंकर कुमार महाराज, श्वेता ढींगरा ,आभास कुमार ,आनंद सिंह , संजय सिंह यादव,संदीप निश्चित बारा,अर्पित श्रीवास्तव, शिखा अग्रवाल, परमानंद उपाध्याय,निशिकांत ,रितु कुजूर, रोजलिना बारा, समीरा खान, सीओ अमरदीप बल्होत्रा,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह ,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,वीर विक्रम वक्स राय, उतम कुमार, पुष्कर राज, नीतू सिंह, संजीव सिंह,सुनील कुमार, पीएलवी बिनय प्रसाद,भागीरथी दुबे के अलावे प्रखंड अंचल कर्मी के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।बॉक्स, मेदिनीनगर, बिधिक सशक्तिकरण शिविर मद जहाँ बड़कागांव के एक दिव्यांग विकास कुमार पांडेय को पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव के हाथों ऑन स्पॉट हविलचेयर व दिव्यांग पेंशन का लाभ प्रदान किया गया।वही बच्चों के अपने हाथ से अन्नप्रासन कर मुँह जूठी कराया गया।वही फीमेल जजेज के द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोदभराई की रस्म भी किया गया।नन्हे मुन्हें स्कूली बच्चे जहाँ ड्रेस पाकर खुश दिखे वही किशोरियों को लक्ष्मी लाडली योजना का लाभ दिया गया। बीज व दवा पाकर अंदाताओ के चेहरे भी खिले थे।पीडीजे ने सभी योजनाओं का लाभ कैसे ले कौन कौन इसके पात्र हो सकते हैं के बारे में बीडीओ को जानकारी देने को कहा।बीडीओ ने लाभ प्राप्त करने के बारे मे क्या अहर्ता होना जरूरी हैं तथा कैसे लाभ लिया जा सकता हैं कि बारे में बिस्तार से बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!