सदर थाना की पुलिस और स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर नागरिकों को नशामुक्ति के लिए किया जागरूक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिषमा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित बालिका उच्च विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया।सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में नारे के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, अत्यधिक तीव्र गति से वाहन न चलाने यातायात के नियमों का पालन करने की बात बताई।मौके पर उपस्थित सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने लोगो को नशा के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के अलावे जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो ने नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। युवा पीढ़ी इस लत से घिरती जा रही है।हर एक गांव में गांजा के अलावे अन्य गंभीर किस्म के मादक वस्तुओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। युवा, मादक पदार्थों की अनुपलब्धता में सनफिक्स, नशे की सिरप, ट्यूब साटने की उपयोग में आने वाली केमिकल सलूशन का भी उपयोग कर रहे हैं। वही चोरी चुपके हीरोइन का भी सेवन कर नशे की लत युवाओं में बढ़ती जा रही है। इसलिए नशा से तौबा करने के लिए सोमवार को पलामू पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान की आवाज को बुलंद की गई। नशा जीवन का नाश है समाज का विनाश है जैसे कई प्रेरक नारों के साथ लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!