सत्संग उपासना केंद्र में 76वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा धूमधाम से फहराया गया। इस अवसर पर ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र का आधार शारीरिक तंत्र, मानसिक तंत्र और जीवन तंत्र है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर देश के प्रति समर्पित रहने और हर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने यह संकल्प लेने की अपील की कि भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता भित्ति सुंदरलाल ने किया। उन्होंने बांग्ला भाषा में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में अखिलेश दा, अधिवक्ता नीरज कुमार सिंह, संजय दा, शक्ति दास सिन्हा, श्रवण कुमार, धृति दीप, राहुल दा, राकेश दा, राजन कुमार, सीता राम, संतोष कुमार, अनीता देवी, प्रमिला देवी, दीप माला अम्बष्ट और दयामयी अम्बष्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सत्संग उपासना केंद्र में हुए इस कार्यक्रम ने गणतंत्र दिवस के महत्व को नए जोश और उत्साह के साथ सभी के बीच प्रस्तुत किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!